एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार: संस्थापक स्वर्गीय करण चौधरी की पुण्यतिथि पर एडवेंट स्कूल में लगा रक्तदान शिविर लोगों ने दिखाया उत्साह

हरिद्वार: संस्थापक स्वर्गीय करण चौधरी की पुण्यतिथि पर एडवेंट स्कूल में लगा रक्तदान शिविर लोगों ने दिखाया उत्साह

भारत आवाज़ (24*7)

जगजीतपुर स्थित विद्यालय परिसर में उत्तराखंड ब्लड सेंटर की टीम ने किया रक्त संग्रह; मानव सेवा और रक्तदान जागरूकता का दिया संदेश

(सुबोध शर्मा) ​हरिद्वार (जगजीतपुर): समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड स्थित एडवेंट स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय करण चौधरी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​उत्तराखंड ब्लड सेंटर की टीम ने किया रक्त संग्रह

शिविर में उत्तराखंड ब्लड सेंटर की अनुभवी मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ितों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की समय पर मदद करना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

​मानव सेवा का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय करण चौधरी जी के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है। स्वर्गीय चौधरी जी की स्मृति में आयोजित यह शिविर सच्ची श्रद्धांजलि और समर्पण की मिसाल बनकर उभरा।

​शिविर के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन शिक्षक गण स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

Related Articles

Back to top button