एक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाप्रशासनहरिद्वार भारत

फायरिंग और हमले के प्रयास से दहशत में परिवार पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा व गिरफ्तारी की गुहार

फायरिंग और हमले के प्रयास से दहशत में परिवार पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा व गिरफ्तारी की गुहार

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल करनवाल) हरिद्वार। घर पर हुई फायरिंग के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और दीपावली के मौके पर दोबारा जानलेवा हमले के प्रयास से एक परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है। मामला टांडा मजादा भोगपुरी क्षेत्र का है जहां के निवासी प्रदीप राठौर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

​प्रदीप राठौर का कहना है कि बीते 5 मार्च और 6 मई को गांव में हुए विवाद के दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष की पैरवी की थी, इसी रंजिश के चलते दबंग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 20 सितंबर को उनके आवास पर फायरिंग की गई थी। इस घटना की लिखित शिकायत देकर उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेज सकी है।

​पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीती 8 नवंबर को जब वह अपने परिचितों को दीपावली की मिठाई बांटकर घर लौट रहे थे तो धनपुरा क्षेत्र में उन पर फिर से हमला करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और डर के माहौल में है।

​वहीं प्रदीप राठौर की पत्नी दीक्षा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर युवकों को एक हिंदूवादी संगठन के नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसी राजनीतिक व संगठनात्मक शह के चलते आरोपी युवक गांव में आए दिन माहौल खराब कर रहे हैं और ग्रामीणों सहित उनके पति को लगातार डरा-धमका रहे हैं। मानसिक तनाव से जूझ रहे इस परिवार ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button