एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार: जिला सैनिक परिषद की बैठक संपन्न पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरिद्वार: जिला सैनिक परिषद की बैठक संपन्न पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

भारत आवाज़ (24*7)

(सुबोध शर्मा) ​हरिद्वार (रोशनाबाद)। जिला कार्यालय सभागार में जिला सैनिक परिषद की वर्ष 2026 की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

​प्रमुख मुद्दों और अतिक्रमण पर सख्त रुख

बैठक में लालढांग क्षेत्र में अतिक्रमण चकमार्ग संख्या 1302 व 1412 पर अवैध कब्जे, विद्युत कटौती और पेयजल संकट जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।

  • ​अतिक्रमण हटाने के निर्देश: लालढांग क्षेत्र में अतिक्रमण पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए जबकि चकमार्ग संख्या 1302 व 1412 से कब्जा हटाने के लिए प्रभारी उपजिलाधिकारी (SDM) हरिद्वार को फोन पर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
  • ​बिजली और पानी: क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीएल (UPCL) के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं चमरिया (लालढांग) में ‘हर घर नल योजना’ के तहत पेयजल की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए जल संस्थान के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया।

​शहीद स्मारक और सुरक्षा पर भी हुई चर्चा

इसके अतिरिक्त बैठक में अवैध निर्माण पर रोक लालढांग क्षेत्र के पिन कोड में परिवर्तन शहीद स्मारक निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर थानों में नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

​ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने किया जिन्होंने पिछली बैठक के बिंदुओं की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टेशन मुख्यालय रुड़की से कर्नल डी.बी. राय, जल संस्थान के सहायक अभियंता सुब्रत सिंह, पूर्व सैनिक, ब्लॉक प्रतिनिधि और कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button