ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर मंडराया बड़ा हादसा चूहों के खोखले जाल से गिरने की कगार पर दीवार
ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर मंडराया बड़ा हादसा चूहों के खोखले जाल से गिरने की कगार पर दीवार

भारत आवाज़ (24*7)
(आशु कुमार) हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित प्रसिद्ध जटवाड़ा पुल घाट की बदहाली श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। आलम यह है कि चूहों के अत्यधिक खोदने की वजह से घाट की बुनियाद फर्श और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक तरफ को झुक चुकी जटवाड़ा पुल घाट की दीवार कभी भी भरभरा कर गिर सकती है जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
दैनिक गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यहाँ हर दिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। कुंभ मेले के दौरान भी इस घाट के जीर्णोद्धार पर कोई ध्यान न दिए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
घाट पर सिर्फ टाइल्स चिपकाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है जबकि जरूरत इसके मजबूत पुनर्निर्माण की है। अगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समय रहते सीढ़ियों और दीवारों का नए सिरे से निर्माण नहीं कराया तो यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
— अश्वनी शर्मा, स्थानीय निवासी
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तुरंत सुध लेकर घाट के पूर्ण पुनर्निर्माण की पुरजोर मांग की है।




