एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक्शन मोड में कुम्भ पुलिस 250 होमगार्ड जवानों ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक्शन मोड में कुम्भ पुलिस 250 होमगार्ड जवानों ने संभाला मोर्चा

भारत आवाज़ (24*7)

​IG कुम्भ वाई.एस. रावत के सख्त निर्देशों पर ASP कुम्भ जोधराम जोशी ने संभाली कमान

​मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान

ब्रीफिंग में ASP ने जवानों को दिए मुस्तैदी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

(विशाल करनवाल) ​हरिद्वार 13 नवंबर, आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार कुम्भ पुलिस ने मेला क्षेत्र को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुम्भ वाई.एस. रावत के दिशा-निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुम्भ जोधराम जोशी ने शुक्रवार को विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए मोर्चा संभाल लिया है।

​कुम्भ मेला पुलिस को आवंटित किए गए 250 होमगार्ड जवानों को आज ASP जोधराम जोशी द्वारा रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र में तैनात किया गया। ड्यूटी पर भेजने से पहले उन्होंने सभी जवानों को संबोधित कर आगामी अभियानों की प्राथमिकताएं गिनाईं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना और मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

​ब्रीफिंग के दौरान ASP जोधराम जोशी ने जवानों को सख्त हिदायत दी कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सभी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहें। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए और नियमों के तहत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जवानों से अपील की कि वे कुम्भ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में पूरी जिम्मेदारी अनुशासन और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related Articles

Back to top button