कुम्भ मेला SSP आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल और बैरागी कैम्प पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण काम में लापरवाही न बरतने की दी सख्त हिदायत
कुम्भ मेला SSP आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल और बैरागी कैम्प पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण काम में लापरवाही न बरतने की दी सख्त हिदायत

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल करनवाल) हरिद्वार: आगामी कुम्भ मेला को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने पुलिस बल की आवासीय और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ऋषिकुल मैदान-2 स्थित मुख्य पुलिस लाइन तथा बैरागी कैम्प में प्रस्तावित पुलिस लाइन और घुड़सवार लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया।
बैरक और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रगति को परखा। उन्होंने मौके पर चल रहे समतलीकरण कार्य और लेआउट प्लान के अनुसार तैयार किए जा रहे बैरक भोजनालय (मेस) शौचालय स्नानागार और ब्रीफिंग हॉल के लिए लगाए जा रहे टिन टैंटेज के व्यवस्थापन की बारीकी से समीक्षा की।
अधिकारियों और ठेकेदारों को दिए सख्त निर्देश
स्थलीय निरीक्षण के बाद एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पूर्व सभी निर्माण और व्यवस्थापन कार्य हर हाल में समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं ताकि ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (कुम्भ) जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (लाइन) वेद प्रकाश भट्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन संजीव कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर आदेश कुमार, कम्पनी कमाण्डर प्रमोद रावत सहित कुम्भ मेले में प्रस्तावित अस्थाई थानों के निर्माण के लिए गठित विभिन्न पुलिस टीमों के सदस्य मौजूद रहे।




