हरिद्वार कुम्भ मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रेलवे और पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक
हरिद्वार कुम्भ मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रेलवे और पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक

भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार | 22 अक्टूबर आगामी कुम्भ मेला हरिद्वार को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज, डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत (पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला) की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे (मुरादाबाद) जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक की मुख्य रणनीतियां:
- भीड़ नियंत्रण और यातायात योजना: मेला क्षेत्र और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे यातायात योजना और स्टेशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई।
- विशेष ट्रेनें और ठहराव: मुख्य स्नान पर्वों के दौरान मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर चर्चा हुई। साथ ही हरिद्वार स्टेशन पर भीड़ का अत्यधिक दबाव बढ़ने की स्थिति में आसपास के अन्य रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की वैकल्पिक व्यवस्था पर जोर दिया गया।
- होल्डिंग एरिया और सुरक्षा: यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित होल्डिंग एरिया सुरक्षित आवाजाही और गंतव्य की ओर वापसी के लिए एसओपी (SOP) का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कई वैकल्पिक संसाधनों पर भी विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
इस उच्चस्तरीय बैठक में रेलवे और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख हैं:
आयुष अग्रवाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला
ऋषि कुमार शुक्ला – वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे मुरादाबाद
महेश यादव – वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद
अरूणा भारती – एसपी रेलवे उत्तराखंड
राजेश भट्ट – अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला
अनुज कुमार – पुलिस उपधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड




