बुग्गावाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 महीने से फरार 5 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
बुग्गावाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 महीने से फरार 5 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार, 14 अक्टूबर: हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। एसएसपी के निर्देशन में वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को उसके पैतृक गांव से दबोच लिया।
गांव से ही दबोचा गया शातिर
बुग्गावाला कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले में वांछित चल रहा इनामी आरोपी अपने क्षेत्र में आया हुआ है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम गांजा माजरा में दबिश दी और पिछले सात महीने से फरार चल रहे आरोपी दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया।
लंबे समय से चल रहा था फरार
गिरफ्तार आरोपी दिलबहार एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के उसकी तमाम कोशिशों पर पानी फेरते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी एसआई मन्नवर हुसैन, हेडकांस्टेबल कुश यादव और कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।




