एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: नाबालिगों को वाहन देने वाले 60 वाहन स्वामियों को थमाया गया नोटिस

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: नाबालिगों को वाहन देने वाले 60 वाहन स्वामियों को थमाया गया नोटिस

भारत आवाज़ (24*7)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूलों के आसपास चलाया विशेष अभियान। ​

एआरटीओ नेहा झा और निखिल शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई स्कूल परिसरों में वाहन पार्किंग न देने के निर्देश।

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और सड़क हादसों पर अंकुश पाने के लिए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने गुरुवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों और उनके आसपास के इलाकों में एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा दोपहिया वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी रोक लगाना था।

​60 वाहन स्वामियों को कारण बताओ नोटिस

​सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने स्कूलों के आसपास गलियों और पार्किंग स्थलों पर खड़े दोपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान जिन वाहनों का उपयोग नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई ऐसे 60 वाहन स्वामियों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी को स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

​विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों को सख्त हिदायत

​एआरटीओ निखिल शर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने परिसरों में नाबालिग छात्र-छात्राओं के लिए मोटरसाइकिल स्कूटी या अन्य मोटर वाहनों की पार्किंग की सुविधा बिल्कुल उपलब्ध न कराएं।

​परिवहन विभाग ने सभी अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और नाबालिगों को वाहन न सौंपकर इस अभियान में प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

Related Articles

Back to top button