एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

भारत आवाज़ (24*7)

​जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कड़ा निर्देश—5 नवंबर तक कार्मिकों का त्रुटिरहित विवरण अनिवार्य रूप से कराएं उपलब्ध, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

(टीटू कुमार) ​हरिद्वार, 04 नवंबर उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए हरिद्वार ज़िला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। चुनाव के सफल संपादन हेतु आवश्यक मतदान और मतगणना कार्मिकों की तैनाती के लिए जनपद के समस्त सरकारी अर्द्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों से अधिकारियों कर्मचारियों व शिक्षकों का अद्यतन डाटाबेस तैयार करने की कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

​जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड (देहरादून) के आदेशों का हवाला देते हुए जनपद के सभी विभागाध्यक्षों कार्यालयाध्यक्षों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अंतिम चेतावनी जारी की है।

​05 नवंबर तक विवरण जमा करना अनिवार्य

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित प्रारूप-1 और प्रारूप-2 (भाग-2/1, 2/2, 2/3 एवं 2/4) में शुद्ध, स्पष्ट और त्रुटिरहित सूचना 05 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

​यह सूचना ई-मेल आईडी अथवा हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) हरिद्वार में जमा कराई जा सकती है।

​लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

​जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में ताकीद किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर यदि किसी विभाग या संस्थान द्वारा कार्मिकों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया तो इसे निर्वाचन कार्यों में शिथिलता माना जाएगा और संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button