आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस: कुम्भ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने परखी मंसा देवी मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस: कुम्भ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने परखी मंसा देवी मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। आगामी कुम्भ मेला-2027 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कुम्भ मेला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने गुरुवार को मां मंसा देवी पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग और मंदिर परिसर का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट) और आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) प्लान पर मंथन किया।

​खामियों को जल्द दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मार्ग पर कई बुनियादी कमियां सामने आईं जिन्हें लेकर एसएसपी ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समय रहते सुधार करने के निर्देश दिए हैं:

  • ​अवरोध हटेंगे: पैदल मार्ग के बीचों-बीच लगे बिजली के खंभों (विद्युत पोल) को हटाया जाएगा।
  • ​सुरक्षा घेरा: मार्ग के जिन हिस्सों में पैराफिट (सुरक्षा दीवार) नहीं हैं वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल पैराफिट बनाए जाएंगे।
  • ​शॉर्टकट होंगे बंद: दुर्घटनाओं और अव्यवस्था से बचने के लिए अवैध व खतरनाक शॉर्टकट रास्तों को पूरी तरह बंद किया जाएगा।
  • ​पेयजल और सड़क सुधार: रास्ते में बनी पानी की टंकी का जीर्णोद्धार कर नई टोटियां लगाई जाएंगी साथ ही क्षतिग्रस्त हिल बाईपास की मरम्मत भी कराई जाएगी।

​ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) राजेश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक सुशील रावत, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार, निरीक्षक सतवीर बिष्ट और निरीक्षक प्रीतम सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button