आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस प्रशासन आईजी ने किया ऋषिकुल पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण

कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस प्रशासन आईजी ने किया ऋषिकुल पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार 21 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुम्भ मेला डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल स्थित कुम्भ पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान आईजी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी बारीकी से परखा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए आईजी ने कहा कि सभी प्रचलित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि मेले के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

​इस औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) जोधराम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक (अखाड़ा) उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सुशील रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन संजीव कुमार शर्मा और निरीक्षक यातायात हितेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button