एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनराजनीतिहरिद्वार भारत

उत्तराखंड में अब AI बताएगा सरकारी योजनाओं का लाभ सीएम धामी ने की कुंभ तैयारियों की भी समीक्षा

उत्तराखंड में अब AI बताएगा सरकारी योजनाओं का लाभ सीएम धामी ने की कुंभ तैयारियों की भी समीक्षा

भारत आवाज़ (24*7)

(आशु कुमार) ​हरिद्वार: उत्तराखंड की जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लिया जाएगा। शुक्रवार (21 नवंबर) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सभागार में एक विशेष AI आधारित मोबाइल ऐप और पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की।

​योजनाओं की जानकारी होगी सरल और सुलभ

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के जरिए मुख्यमंत्री को इस नए AI ऐप और पोर्टल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए आम नागरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बेहद सरल और त्वरित रूप से प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही, प्रशासन स्तर पर योजनाओं की प्रगति और धरातल पर उनके क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।

​अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तकनीक का लाभ: सीएम धामी

इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनसुलभ बनाने की दिशा में AI का उपयोग एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। सरकार का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

​कुंभ मेले के विकास कार्यों की समीक्षा

ऐप के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मेलाधिकारी सोनिका ने मेले के दृष्टिगत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी।

बैठक मे ​ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक और प्रस्तुतीकरण के दौरान आईजी मेला योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसएसपी मेला आयुष अग्रवाल और एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित प्रशासन व पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button