हरिद्वार दौरे पर सीएम धामी: कनखल आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद आगामी कुंभ की तैयारियों पर हुई अहम मंत्रणा
हरिद्वार दौरे पर सीएम धामी: कनखल आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद आगामी कुंभ की तैयारियों पर हुई अहम मंत्रणा

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम जाकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और समूचे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
मुलाकात के दौरान आगामी कुंभ मेले की रूपरेखा पर भी विशेष चर्चा हुई। सीएम धामी ने कुंभ मेले को दिव्य भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शंकराचार्य जी से मार्गदर्शन व सुझाव लिए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला के साथ-साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिसमें कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर प्रमुख रूप से शामिल थे।




