अजीतपुर के ग्रामीणों ने स्वामित्व कार्ड की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से की मुलाकात
अजीतपुर के ग्रामीणों ने स्वामित्व कार्ड की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से की मुलाकात

भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत अपने मकानों का मालिकाना हक पाने के लिए हरिद्वार के अजीतपुर गांव के ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया।
क्या है मुख्य समस्या?
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अजीतपुर में ड्रोन सर्वे और तकनीकी कमियों के चलते कई निर्धन और पात्र परिवार अपने मकानों के मालिकाना हक यानी ‘स्वामित्व कार्ड’ से वंचित रह गए हैं। पैतृक मकानों पर कानूनी अधिकार न मिलने के कारण इन गरीब परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्री का मिला आश्वसन
क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों की इस समस्या को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुनः भौतिक सत्यापन और सर्वे करवाकर छूटे हुए सभी पात्र परिवारों को उनके मकानों का कानूनी हक दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है।
इस महत्वपूर्ण जनहित प्रयास के लिए समस्त ग्रामवासियों ने पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ग्रामीण:
मुकेश, सूरज, मनीष कश्यप, प्रमिला, विपिन कश्यप, मानसिंह, पापिन, शोभित, जोनी कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, जैकी कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कविता, गंगा सागर, सोनिया, ऊषा, विकास, शंकर सेवा, पुनीत, शक्ति, अरविंद कश्यप, राजेंद्र कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, शिवकुमार कश्यप, लीलू कश्यप, आकाश, टेकचंद, शुभम भटनागर, सनी, रवि, बिजेंदर, राहुल और शुभम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




