हरिद्वार में त्योहारों का सीजन: एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त आदेश बैंकों और ज्वैलर्स शॉप्स पर ताबड़तोड़ चेकिंग
हरिद्वार में त्योहारों का सीजन: एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त आदेश बैंकों और ज्वैलर्स शॉप्स पर ताबड़तोड़ चेकिंग

भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। जिले में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस ने बैंकों और आभूषण की दुकानों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित वित्तीय संस्थानों और ज्वेलरी शोरूम्स का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है ताकि समय रहते पुख्ता कार्रवाई की जा सके।




