वीडियो कॉल पर कहा अब जान देने जा रहा हूं’… पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला यूट्यूबर का शव
वीडियो कॉल पर कहा अब जान देने जा रहा हूं'... पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला यूट्यूबर का शव
भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) पिरान कलियर / मुजफ्फरनगर: पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह एक यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले 32 वर्षीय यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे के पंखे से लटका मिला। मौत से ठीक पहले उसने वीडियो कॉल पर युवती को अपनी जान देने की बात कही थी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आतिफ मुजफ्फरनगर के निराना गांव का रहने वाला था और किराए के कमरे में रहकर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद के चलते बुधवार रात करीब 11 बजे वह पिरान कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रुका था।
वीडियो कॉल के जरिए भाई तक पहुंचा खौफनाक मंजर:
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे आतिफ ने एक युवती को वीडियो कॉल की और बातचीत के दौरान आत्महत्या की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे फोन से आतिफ के भाई को वीडियो कॉल कर पूरा घटनाक्रम दिखाया। भाई ने तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेजा जिसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में कलियर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई:
परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और लोकेशन के आधार पर गेस्ट हाउस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर या खोलकर देखा तो आतिफ का शव पंखे से लटका हुआ था। कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वीडियो कॉल युवती और अन्य सभी पहलुओं से जुड़े मामलों की गहराई से जांच कर रही है।




