एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

कुंभ मेला 2028: तैयारियों को रफ्तार देने के लिए एसएसपी आयुष अग्रवाल उतरे मैदान में, विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

कुंभ मेला 2028: तैयारियों को रफ्तार देने के लिए एसएसपी आयुष अग्रवाल उतरे मैदान में, विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार। कुंभ मेले की भव्य और सुरक्षित व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने के लिए मेला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मेले में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के आवास शिविरों और यातायात योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे विकास व निर्माण कार्यों को हर हाल में समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

​एसएसपी आयुष अग्रवाल ने लालजीवाला में बनने वाली प्रस्तावित पार्किंग पुलिस कैम्प और अग्निशमन लाइन का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने डॉ. हरिराम आर्य इण्टर कॉलेज (कनखल मैदान) में प्रस्तावित यातायात पुलिस लाइन, देवपुरा अहतमाल (कनखल) में पार्किंग स्थल सती द्वीप पर बनने वाले पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स शिविर और ऋषिकुल मैदान में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्थलों पर प्रवेश व निकास मार्गों के चिन्हीकरण जमीन की समतलीकरण (लेवलिंग) और साफ-सफाई के कार्यों का बारकी से मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रचलित कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि अंतिम समय में कोई अव्यवस्था न हो।

​इस निरीक्षण के दौरान कुंभ मेला यातायात पुलिस उपाधीक्षक उमेश मलिक कुंभ पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट और यातायात निरीक्षक हितेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

​

Related Articles

Back to top button