एनयूजेआई हरिद्वार इकाई का गठन: देवेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी बने महामंत्री
एनयूजेआई हरिद्वार इकाई का गठन: देवेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई का पुनर्गठन प्रेस क्लब सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा जोगेंद्र मावी को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया।
पत्रकार सुरक्षा कानून और एकजुटता पर जोर
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों के हितों आपसी एकजुटता और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की पुरजोर मांग की। वहीं एनयूजेआई के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय को समय की आवश्यकता बताया।
एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र मावी के नामों की आधिकारिक घोषणा की, जिसका उपस्थित सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार न केवल समाज की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम भी करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके देवेंद्र शर्मा के विशाल अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और इससे पत्रकार हितों के संघर्ष को नई दिशा मिलेगी।
वरिष्ठ पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया। इस अवसर पर एनयूजेआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सुनील पाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्वनोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।




