एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

ज्वालापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती निकली भव्य शोभायात्रा

ज्वालापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती निकली भव्य शोभायात्रा

भारत आवाज़ (24*7)

​हरिद्वार 13 अक्टूबर: अग्रवाल सभा ज्वालापुर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती का पर्व अत्यंत धूमधाम हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन ध्वजारोहण और एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि नीरज मंगल की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत हवन-पूजन एवं महाराजा अग्रसेन की अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति व कल्याण की कामना की।

​आकर्षक झांकियों के साथ निकला नगर भ्रमण

सायंकाल निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। बैंडबाजों की धुनों और मनमोहक झांकियों से सजी यह शोभायात्रा ज्वालापुर के प्रमुख बाजारों से होते हुए श्री वैश्य पंचायत धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

​सामाजिक समरसता का संदेश

इस दौरान निर्मल कुमार जैन, नरेश कुमार मेहता और नरेंद्र अग्रवाल ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके विचार आज के समय में भी सेवा परस्पर सहयोग समानता और सामाजिक समरसता की बड़ी प्रेरणा हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज को अधिक सशक्त बनाना चाहिए।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष सचिन गोयल, उपाध्यक्ष नीरज तायल, मंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, शिवम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, चिराग बंसल, सुशील सिंघल समेत पूरी कार्यकारिणी और समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button