आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में 14वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान 150 बैग कपड़ा कचरा एकत्रित

हरिद्वार में 14वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान 150 बैग कपड़ा कचरा एकत्रित

भारत आवाज़ (24*7)

​(टीटू कुमार) हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सिलसिला जारी है। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को लगातार 14वें दिन भी विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिर परिसरों गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई।

​सफाई अभियान के तहत कनखल स्थित दक्ष मंदिर, शीतल माता मंदिर, कश्यप घाट, ऋषिकुल पुल के समीपवर्ती घाटों, बिड़ला घाट तथा विष्णु घाट पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान में नगर निगम की टीम के साथ-साथ भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, आदर्श युवा समिति, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, डीएवी पब्लिक स्कूल की एनएसएस यूनिट, कोर यूनिवर्सिटी, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और सोनिया फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसी विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों व प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाया गया कूड़ा

घाटों से भारी मात्रा में कचरा हटाने के लिए नगर निगम द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद ली गई। इस दौरान गंगा घाटों से लगभग 150 बैग कपड़ा कचरा एकत्र कर निस्तारण हेतु भेजा गया। वहीं विकासखंड बहादराबाद के जमालपुर कलां और पंजनहेड़ी में जिला पंचायत द्वारा चलाए गए अभियान में 54 किलोग्राम सूखा और 153 किलोग्राम गीला कूड़ा एकत्र किया गया। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 165 स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने भी विभिन्‍न स्थलों पर श्रमदान किया।

​प्रशासन की अपील: गंगा में न बहाएं कपड़े और कचरा

जिला प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा की निर्मलता बनाए रखने में सहयोग करें। कपड़ों और अन्य पूजन सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थलों पर ही जमा कराएं। अभियान के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. एस.पी. सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव रावत, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त सहित नगर निगम की पूरी टीम और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button