खेल महाकुंभ: हरिद्वार में जिला नेटबॉल चयन ट्रायल संपन्न, 80-90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
खेल महाकुंभ: हरिद्वार में जिला नेटबॉल चयन ट्रायल संपन्न, 80-90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार। खेल महाकुंभ के अंतर्गत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, रानीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 27 सितंबर को प्रस्तावित यह ट्रायल बारिश और मैदान गीला होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।
आयोजित ट्रायल में जिले भर के लगभग 80 से 90 खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी प्रतियोगिताओं में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया।
खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी श्री मुकेश भट्ट ने बताया कि इस चयन ट्रायल का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में शालू तोमर, सचिन सैनी, प्रीति राठी, रजत कुमार, राहुल चिंद्रे और अमित चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सटीक आकलन कर उनका मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक मुदस्सिर अली (समीर) भी मौजूद रहे और उन्होंने चयन प्रक्रिया में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरिद्वार नेटबॉल संघ ने भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
शिवडेल स्कूल के चेयरमैन शरदपुरी महाराज एवं प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




