लक्सर में नकली पनीर बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट
लक्सर में नकली पनीर बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार: त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में लक्सर के संघीपुर गढ़ी इलाके में एक अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी माल पकड़ा गया है। 3 कुंतल तैयार पनीर 6 कुंतल अर्द्धनिर्मित पनीर और 90 किलो पामोलीन ऑयल। स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलीन ऑयल मिलाकर खतरनाक ‘एनालॉग पनीर’ बनाया जा रहा था।उत्तराखंड में एनालॉग पनीर पर पहले से प्रतिबंध है। लिहाजा यूनिट का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया है। संचालक ताजिम (निवासी संघीपुर गढ़ी) के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नमूनों को रुद्रपुर लैब भेजा गया है। विभाग का कहना है कि त्योहारी सीजन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




