एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चार महीने से लापता नाबालिग मोहाली से सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चार महीने से लापता नाबालिग मोहाली से सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

भारत आवाज़ (24*7)

( टीटू कुमार) ​हरिद्वार: भगवानपुर पुलिस ने चार महीने से लापता चल रही एक नाबालिग को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी 21 वर्षीय आरोपी सुहैल को भी धर दबोचा है।

​क्या था पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 22 जून को नाबालिग के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मामला संवेदनशील होने के कारण एसएसपी हरिद्वार ने गंभीरता दिखाते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था।

​तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिला सुराग

गठित पुलिस टीमों ने सुरागरसी-तोरगरसी और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) का बारीकी से इस्तेमाल करते हुए पंजाब के मोहाली तक अपना जाल फैलाया। आखिरकार पुलिस ने मोहाली के यदविंदर एन्क्लेव से आरोपी सुहैल को दबोच लिया और उसके चंगुल से नाबालिग को सकुशल मुक्त करा लिया।

​कानूनी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब इस प्रकरण में अपहरण और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर दी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button