एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

सीएमओ हरिद्वार ने सीएचसी बहादराबाद का किया औचक निरीक्षण, 65 आशा कार्यकर्ताओं को बांटी गईं बीपी मशीनें

सीएमओ हरिद्वार ने सीएचसी बहादराबाद का किया औचक निरीक्षण, 65 आशा कार्यकर्ताओं को बांटी गईं बीपी मशीनें

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक जांच सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हरिद्वार डॉ. आर. के. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभागीय गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

​निरीक्षण के उपरांत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विप्रो और जॉली ग्रांट की टीम के सहयोग से क्षेत्र की 65 आशा कार्यकर्ताओं को बीपी (ब्लड प्रेशर) मशीनें वितरित की गईं।

​समय पर पहचान से बचेंगी गंभीर बीमारियां: सीएमओ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि बीपी मशीनें मिलने से आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी, जिससे समय रहते मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर सही इलाज दिया जा सकेगा।

​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा विप्रो एवं जॉली ग्रांट संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button