एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी सम्मानित

संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी सम्मानित

भारत आवाज़ (24*7)

(ब्यूरोरिपोर्ट)​ हरिद्वार। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी महीनों में आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

​कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया प्रभारी राहुल राजा, सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार तथा मंत्री माया शर्मा को सम्मान पत्र देकर और पटका पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​सम्मानित होने पर मीडिया प्रभारी राहुल राजा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नई प्रेरणा है। संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा के कुशल नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। मैं भविष्य में भी पूरी निष्ठा से ट्रस्ट के लिए समर्पित रहूंगा।”

​सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि संकल्प ट्रस्ट ‘सेवा परमो धर्म’ के मूल मंत्र पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस परिवार का हिस्सा बनना बेहद गर्व की बात है।

​ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा ने समर्पित सदस्यों की सराहना करते हुए कहा, “हमारी टीम ही ट्रस्ट की असली ताकत है। राहुल राजा, प्रमोद कुमार और माया शर्मा ने संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। हमारा ध्येय है कि सेवा का यह संकल्प हर अंतिम और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।”

​सचिव तरुण कुमार शुक्ला ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पिछले सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले महीनों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, निर्धन कन्या सहायता योजना और धार्मिक आयोजनों को संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

​इस अवसर पर उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, मार्गदर्शक विनोद त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा, सह सचिव हरिनारायण त्रिपाठी, सह सचिव चारु शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष संगीता बंसल, वरिष्ठ सदस्य अंजली अग्रवाल तथा रीनू तोमर सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button