Blog

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, बजट समेत विकास कार्यों पर लिए गए अहम निर्णय

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 86वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल के आयुक्त एवं प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष  आनन्द स्वरूप ने की।

बैठक में प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न मदों की विस्तार से समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ बजट को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भवनों के विक्रय के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए निर्णय पारित किया गया।

इसके अलावा प्राधिकरण में मानचित्रों से संबंधित आ रही कठिनाइयों को लेकर प्रस्तुत प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बोर्ड बैठक के बाद प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही प्राधिकरण के आगामी विकास कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में  सोनिका, उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण; मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार;  नन्दन कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार;  राजीव शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर, सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बोर्ड बैठक का संचालन  प्रत्यूष सिंह, सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button