एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में रन अगेंस्ट ड्रग्स: नशे के खिलाफ 6 किमी की दौड़ में उमड़ा जनसैलाब 5 साल की बच्ची से लेकर 70 साल के बुजुर्ग ने लिया हिस्सा

हरिद्वार में रन अगेंस्ट ड्रग्स: नशे के खिलाफ 6 किमी की दौड़ में उमड़ा जनसैलाब 5 साल की बच्ची से लेकर 70 साल के बुजुर्ग ने लिया हिस्सा

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ऋषिकुल मैदान से शुरू हुई इस 6 किलोमीटर लंबी मैराथन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

​मैराथन को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित उनकी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित एसपी सिटी दीपक सिंह, मेयर किरण जैसल और एकम्स हेल्थ एजुकेशन समिति की सचिव अर्चना जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

​नशा एक सामाजिक अभिशाप: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जिसका समाज से पूरी तरह तिरस्कार होना चाहिए। जिलाधिकारी की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिलाओं की इस अभियान में भागीदारी से नशा मुक्ति आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी। अतुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महावीर नेगी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में जनचेतना जगाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद जरूरी है।

​पाँच साल की दीया और सत्तर साल के उमेश बने प्रेरणा स्रोत

इस मिनी मैराथन को चार अलग-अलग वर्गों (प्रोफेशनल महिला सीनियर सिटीजन और अंडर-14) में बांटा गया था। प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की 5 वर्षीय प्रतिभागी दीया भटनागर और 70 वर्षीय बुजुर्ग उमेश भटनागर ने भी दौड़ लगाकर सभी के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की।

​बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपनी पूरी ऊर्जा शिक्षा और खेलकूद में लगाएं। इस दौरान रूपेश वालिया विशाल गोस्वामी आदित्य गोस्वामी ओमप्रकाश और वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button