विकसित भारत @2047 एसएमजेएन कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन युवाओं ने दिखाई अपनी रचनात्मकता
विकसित भारत @2047 एसएमजेएन कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन युवाओं ने दिखाई अपनी रचनात्मकता

भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट)हरिद्वार: उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार के प्रतिष्ठित एसएमजेएन (पी०जी०) कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत: विकसित भारत@2047 विषय पर एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश उत्साह और रचनात्मकता के साथ हिस्सा लिया।
युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य: डॉ. रवींद्र पुरी
कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही हमारे देश और राज्य के भविष्य के असली कर्णधार हैं। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल वैचारिक परिपक्वता आती है बल्कि उनके भीतर राष्ट्र निर्माण के प्रति एक दृढ़ संकल्प की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने सभी विजेता और मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के परिणाम और विषयवार विजेता
यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग मुख्य विषयों पर आयोजित की गई थी जिनके परिणाम इस प्रकार हैं
1. विकसित भारत 2047 का स्वरूप
- प्रथम स्थान: प्रिंसी राजपूत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
- द्वितीय स्थान: शालिनी (एम.ए. हिंदी)
- तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से): खुशी शर्मा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) और नितिन कुमार (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर)
2. उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना
- प्रथम स्थान: मीना (एम.ए. हिंदी)
- द्वितीय स्थान: लक्ष्मी सक्सेना (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)
- तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से): इशिका भारद्वाज (एम.ए. हिंदी) और दीपिका (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)
3. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य
- प्रथम स्थान: वंशिका (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
- द्वितीय स्थान: हेमंत अग्रवाल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)
- तृतीय स्थान: आयुषी कोलियान (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
आयोजन और सफल संचालन में अह्म भूमिका
प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. पल्लवी राणा, श्रीमती रिचा मनोचा और डॉ. मीनाक्षी शर्मा शामिल रहीं। वहीं, इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा और डॉ. नेहा मित्तल द्वारा किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील बतरा ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से युवाओं में देश और प्रदेश के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




