रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस विभाग ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट सहयोग के लिए मिली भूरि-भूरि प्रशंसा
रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस विभाग ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट सहयोग के लिए मिली भूरि-भूरि प्रशंसा
भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट)हरिद्वार। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी को पुलिस विभाग में दिए गए सक्रिय, उत्कृष्ट सहयोग और सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड पुलिस एवं वाहिनी अंतरजनपदीय 15वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान दिया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक (क्राइम एवं ट्रैफिक) निशा यादव ने डॉ. नरेश चौधरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जब भी किसी सहयोग के लिए डॉ. चौधरी से अनुरोध करता है, वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए समर्पित भाव से तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि पुलिस विभाग समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करता रहता है, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर ने डॉ. चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व को उल्लेखनीय और अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी एक सच्चे समाजसेवी के रूप में अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सक्रिय सहयोगी हैं।
40वीं बटालियन के उप सेनानायक जे.आर. जोशी ने भी उनकी सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा दिया गया कोई भी दायित्व डॉ. नरेश चौधरी पूर्ण कर्मठता और समर्पण के साथ निभाते हैं।
सम्मान मेरे लिए प्रेरणादायक: डॉ. नरेश चौधरी
सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. नरेश चौधरी ने कहा, “इस प्रकार के सम्मान मेरे लिए प्रेरणादायक हैं। जब भी मुझे यह सम्मान मिलता है, मुझे और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शक्ति मिलती है। विभिन्न मंचों से प्राप्त सम्मान मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं, और शुभचिंतकों की शुभकामनाएं मुझे निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा देती हैं।”
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर) दीपक सिंह, सीओ बिपेंद्र सिंह, शिशुपाल नेगी तथा आरआई प्रवीण कपिल आलोक ने भी डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




