सेवा संकल्प अभियान: धारीवाला आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित शासकीय योजनाओं और पोषण के प्रति किया गया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान: धारीवाला आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित शासकीय योजनाओं और पोषण के प्रति किया गया जागरूक
भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम धारीवाला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं और बच्चों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पोषण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल सिंह ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं और उनके सेवा लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू चौहान ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में पोषण संवर्धन और गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। इसमें सहायता करने या इसे बढ़ावा देने वाले व्यक्ति को 2 वर्ष तक का कारावास और या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों और भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री बिनी पंवार मंडल उपाध्यक्ष प्रीति आरती चौहान तथा पंकज चौहान द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई शिशुओं का अन्नप्राशन और ‘महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा रेखा, अनुपम सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।




