एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़, बजरंग दल की छापेमारी के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़, बजरंग दल की छापेमारी के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित पेंटा मॉल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर दी। आरोप है कि स्पा सेंटर के नाम पर मॉल के भीतर धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का अवैध धंधा चलाया जा रहा था।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि पेंटा मॉल के अंदर संचालित स्पा सेंटर में असामाजिक और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि होते ही कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से अनैतिक कार्य के सबूत मिले।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है।
​बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि धर्मनगरी की मर्यादा को किसी भी कीमत पर तार-तार नहीं होने दिया जाएगा। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस स्पा सेंटर के संचालक और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button