सरदार पटेल की जयंती पर कुम्भ मेला पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की शपथ
सरदार पटेल की जयंती पर कुम्भ मेला पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की शपथ

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कुम्भ मेला पुलिस बल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
शनिवार को मायापुर (हरिद्वार) स्थित कुम्भ मेला भवन प्रांगण में आयोजित एक गरिमामय समारोह में एसएसपी कुम्भ मेला, आयुष अग्रवाल ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखना हर नागरिक और विशेष रूप से अनुशासित बल का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी से राष्ट्र समर्पण की भावना के साथ अपनी सेवाएं देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक (कुम्भ पुलिस लाइन) वेदप्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा सहित कुम्भ मेला क्षेत्र में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश की रक्षा और सेवा का संकल्प दोहराया।




