एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

वोट के लिए ‘हाथ जोड़ना’ और जीत के बाद ‘हाथ तोड़ना’! हरिद्वार के टिबडी में पार्षद पति का खौफनाक तांडव

वोट के लिए 'हाथ जोड़ना' और जीत के बाद 'हाथ तोड़ना'! हरिद्वार के टिबडी में पार्षद पति का खौफनाक तांडव

(ब्यूरो रिपोर्ट ) खाकी के आने से पहले लाठियां बरसीं: हरिद्वार में पार्षद पति और उसके बेटों का आधी रात को जनता के घर पर धावा!

रात का सन्नाटा, अचानक चीख-पुकार की आवाजें, लाठियों के चलने का शोर और एम्बुलेंस/पुलिस सायरन की आवाज।

Oplus_131072

जिन हाथों को चुनाव के वक्त वोट की भीख मांगने के लिए जोड़ा गया था… आज उन्हीं हाथों से निर्दोष जनता के हाथ-पैर तोड़े जा रहे हैं! जी हां, यह शर्मनाक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है देवभूमि हरिद्वार से, जहां सत्ता के नशे में चूर एक नेता का खूनी खेल देखने को मिला है!

मामला हरिद्वार के टिबडी, वार्ड नंबर 17 का है। जहां बीती रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास वो हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बरसात के मौसम में जहां लोग अपने घरों में दुबके हुए थे, वहीं संजय नगर की जनता पर पार्षद पति अनिल कुमार और उनके कुनबे का कहर टूट पड़ा।

पीड़िता का आरोप है कि पार्षद पति अनिल कुमार, कुकी और शुभम… इन सबने मिलकर रात के अंधेरे में एक आम नागरिक के घर में जबरन घुसपैठ की। हाथ में लाठी-डंडे और दिमाग में सत्ता का अहंकार! घर में घुसते ही इन लोगों ने बेकसूर परिवार पर लाठियों की बरसात कर दी।

पीड़िता ने रोते-बिलखते हुए अपना दर्द बयां किया और एक ऐसा सवाल पूछा जो हर जनप्रतिनिधि के मुंह पर करारा तमाचा है! पीड़िता का कहना है— “चुनाव के समय यही लोग हमारे सामने हाथ जोड़कर वोट मांगने आते हैं, और चुनाव जीतते ही हमारे ही घरों में घुसकर हमारे हाथ-पैर तोड़ डालते हैं!”

बिना किसी कसूर के, बिना किसी वजह के… गुंडागर्दी की हदें पार करते हुए पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर जब हड़कंप मचा, तो पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
गनीमत यह रही कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को अपने संज्ञान में लिया। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वोट देने वाली जनता की हैसियत नेताओं की नजर में सिर्फ एक खिलौने जैसी है? क्या खाकी का खौफ अब इन बेकाबू नेताओं से खत्म हो चुका है? अब देखना यह होगा कि कानून का डंडा इन दबंगों पर कब और कितना सख्त चलता है!

Related Articles

Back to top button