एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

राहुल गांधी व छात्रों से बदसलूकी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

राहुल गांधी व छात्रों से बदसलूकी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

भारत आवाज़ (24*7)

​( विशाल सिंह) हरिद्वार (शिवालिक नगर): जिला कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुंह और बांहों पर काली पट्टी बांधकर एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा छात्रों के साथ हुई अभद्र व्यवहार के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व पुतला फूंका।

​संविधान का उल्लंघन और जनता की आवाज दबाने का प्रयास

​प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान का पालन न करके लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। सत्ता में बने रहने के लिए जनता और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जागरूक जनता आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

​राहुल गांधी और आंदोलनकारी छात्रों को दबा रही पुलिस

​ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा एवं रवीश भाटिया ने आरोप लगाया कि देश की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस के बल पर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​चुनाव प्रक्रिया और SIR में गड़बड़ी का आरोप

​जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा तेलूराम प्रधान ने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की गड़बड़ियों से जनता का भरोसा टूटा है। वहीं वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा एवं यशवंत सैनी ने इस स्थिति को ‘लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ करार दिया।

​प्रदर्शन में ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

​इस विरोध प्रदर्शन में राव आफाक अली, राकेश चौहान, विनोद कुमार, विकास चंद्रा, अनिल चौधरी, अमन गर्ग, लता जोशी, कार्तिक शर्मा, नितिन कौशिक, तीर्थपाल रवि, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, बीएस तेजयान, सागर बेनीवाल, कैलाश प्रधान, सुनील चौहान, सत्यपाल, पीएल कपिल, संजय कुमार सैनी, दाताराम, एलएस रावत, मेहरबान अली, सौरभ सैनी, सीपी सिंह, अक्षय नागपाल, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, अमित कुमार सैनी और रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button