एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

120वें वार्षिकोत्सव में ज्वालापुर की रामलीला का भव्य मंचन: मंच पर जीवंत हुआ श्रीराम जन्म और विश्वामित्र यज्ञ रक्षा का प्रसंग

120वें वार्षिकोत्सव में ज्वालापुर की रामलीला का भव्य मंचन: मंच पर जीवंत हुआ श्रीराम जन्म और विश्वामित्र यज्ञ रक्षा का प्रसंग

भारत आवाज़ (24*7)

​(टीटू कुमार) हरिद्वार। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर द्वारा आयोजित 120वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सोमवार रात्रि रामलीला रंगमंच पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव विश्वामित्र यज्ञ भंग और श्रीराम याचना लीला का अत्यंत मनमोहक एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप सिंघल एवं प्रवीण सिंघल द्वारा श्री सर्वेश्वर महादेव की पावन आरती उतारकर आशीर्वाद ग्रहण करने के साथ हुआ। इसके पश्चात समिति के मीडिया प्रभारी गौरव चक्रपाणि शशांक सिखौला एवं अभिषेक चाकलान ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

​इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला मंचन केवल एक अभिनय नहीं बल्कि भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को श्रीराम के उच्च आदर्शों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारकर एक आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

​धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण इस संध्या में समिति के संरक्षक राम सरदार नरेंद्र अधिकारी मंत्री प्रदीप पत्थरवाले कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले संयोजक मधुसूदन हेम्मनके प्रबंधक उदित वशिष्ठ स्वागतमंत्री सत्यम अधिकारी सहित राकेश चक्रपाणि, प्रवीण खेड़ेवाले, शगुन भगत, शिवांकर चक्रपाणि, दीपांकर चक्रपाणि, उदित सिखौला, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शान्तनु सरायवाले, तन्मय सरदार, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, शोभित बदनके, देवांश अधिकारी, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button