हरिद्वार में तड़के 4 बजे परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: ARTO नेहा झा के नेतृत्व में 62 वाहनों का चालान 4 बसें सीज!
हरिद्वार में तड़के 4 बजे परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: ARTO नेहा झा के नेतृत्व में 62 वाहनों का चालान 4 बसें सीज!

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार | नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रही बसों और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार तड़के 4 बजे सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन में आई ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान कुल 62 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर खामियां मिलने पर 4 लग्जरी बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
स्लीपर और लग्जरी बसों पर विशेष नज़र
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) निखिल शर्मा के अनुसार यह पूरी कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यात्रियों की जान-माल की रक्षा के लिए की गई। संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) आनंद वर्धन की टीम ने बसों के परमिट, फिटनेस, चालकों के लाइसेंस, रिफ्लेक्टर और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की।
जांच में सामने आईं ये बड़ी अनिमितताएं:
- परमिट का उल्लंघन: टूरिस्ट परमिट की आड़ में मनमाने तरीके से बसों का संचालन।
- अवैध मॉडिफिकेशन: बसों की मूल संरचना और डिजाइन के साथ अनधिकृत छेड़छाड़।
- दस्तावेजों में झोल: फिटनेस और जरूरी कागजातों में भारी कमियां।
🚛 ओवरलोडिंग और मालवाहक वाहनों पर भी कसा शिकंजा
केवल यात्री बसें ही नहीं, बल्कि ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजातों के दौड़ रहे मालवाहक व अन्य व्यावसायिक वाहनों को भी टीम ने आड़े हाथों लिया। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लंबी दूरी की बसों में तकनीकी लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
⚠️ आगे भी जारी रहेगा हंटर विभाग की चेतावनी
परिवहन विभाग ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन स्वामियों और संचालकों की अब खैर नहीं। जनपद की सीमाओं में दाखिल होने वाली हर स्लीपर, लग्जरी और टूरिस्ट बस पर विभाग की पैनी नजर है। यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक अंदाज में जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर सीधी एफआईआर व सीज की कार्रवाई की जाएगी।




