एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

राजनीतिक दलों की दूरियां दिलों में नहीं ला सकतीं फासला: कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिगरी दोस्त देवेश बर्मन को मिला खास अंदाज में मिला समर्थन और बधाई

राजनीतिक दलों की दूरियां दिलों में नहीं ला सकतीं फासला: कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिगरी दोस्त देवेश बर्मन को मिला खास अंदाज में मिला समर्थन और बधाई

भारत आवाज़ (24*7)

​हमारी दोस्ती और भाईचारा राजनीति से ऊपर  अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद दो दोस्तों की इस अनोखी मिसाल ने क्षेत्र में खींचा सबका ध्यान।

​(टीटू कुमार ) हरिद्वार । राजनीति की दुनिया में अक्सर विचारधाराओं की भिड़ंत और राजनीतिक दूरियों के किस्से आम होते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं जो सियासत से ऊपर उठकर इंसानियत और सच्चे रिश्तों की मिसाल पेश करती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब एक सामाजिक और राजनीतिक साथी ने अपने जिगरी दोस्त देवेश बर्मन को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिलने पर दिल खोलकर बधाई दी।

​भले ही दोनों की राजनीतिक राहें या पार्टियां अलग-अलग हों लेकिन इस दोस्ती ने साबित कर दिया कि दिलों का अपनापन और रिश्तों की गहराई किसी राजनीतिक सरहद की मोहताज नहीं होती।

​बधाई संदेश साझा करने वाले मित्र ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से अपने भाई और जिगरी यार देवेश बर्मन को इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं अपनी जगह हैं लेकिन आपसी भाईचारा और दोस्ती हमेशा हर चीज से ऊपर है।

​देवों के देव महादेव और ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि देवेश बर्मन अपने इस नए दायित्व के साथ संगठन को और मजबूती दें तथा निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करें। क्षेत्र में इस अनोखी और मजबूत दोस्ती की चर्चा हर तरफ हो रही है जहां राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर रिश्तों की गर्माहट को प्राथमिकता दी गई है।

​राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग राजनीति और मित्रता के बीच एक बेहतरीन और सकारात्मक संतुलन का प्रतीक मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button