हरिद्वार में स्वच्छता महाअभियान जारी: 13वें दिन शीतला माता मंदिर कनखल में चला सफाई अभियान 150 बैग कपड़े एकत्र
हरिद्वार में स्वच्छता महाअभियान जारी: 13वें दिन शीतला माता मंदिर कनखल में चला सफाई अभियान 150 बैग कपड़े एकत्र

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विशेष स्वच्छता महाअभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को अभियान के 13वें दिन कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 3 नवंबर को कनखल स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सुबह 8:30 बजे से 10:45 बजे तक चले इस स्वच्छता अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान बहुउदय लोक सेवा संस्थान (रावली महदूद) के जिला संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ, हरिद्वार) मनोज कुमार पाल, भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी ‘मिशन सुनहरा कल’ के डॉ. पंत आदर्श युवा समिति से लखबीर सिंह, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स तथा नगर निगम हरिद्वार की टीमों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।
अभियान के दौरान मंदिर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 बैग कपड़े एकत्र किए गए जिन्हें सुरक्षित और उचित निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सुपुर्द कर दिया गया है।
डीएबी पब्लिक स्कूल की टीम ने संभाली कमान
शीतला माता मंदिर परिसर में शुरुआती चरण के बाद भी यह अभियान थमा नहीं है और लगातार जारी है। वर्तमान में नगर निगम के अधिकारी श्रीकांत जी के कुशल मार्गदर्शन में डीएबी (DAV) पब्लिक स्कूल की टीम स्वच्छता महाअभियान की कमान संभालते हुए सफाई कार्य को आगे बढ़ा रही है।
स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की अपील है कि धर्मनगरी को स्वच्छ और भव्य बनाए रखने में सभी नागरिक और संस्थाएं इसी प्रकार अपना सहयोग प्रदान करें।




