एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में दीपावली और कुंभ मेले के मद्देनजर अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक हर की पौड़ी क्षेत्र में चला बड़ा अभियान

हरिद्वार में दीपावली और कुंभ मेले के मद्देनजर अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक हर की पौड़ी क्षेत्र में चला बड़ा अभियान

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार। दीपावली पर्व पर बाजारों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत हरिद्वार जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने हर की पौड़ी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

​अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने दुकानों के बाहर खींची गई पीली पट्टी से बाहर रखे सामान को हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। प्रशासन ने साफ किया है कि सीमा पार कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ चालान और सामान जब्ती की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने व्यापारियों और फड़-ठेली संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों में आम जनता को पैदल चलने और सुगम आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई भी व्यापारी पीली पट्टी के बाहर सामान सजाता है या सड़क पर अवैध ठेली लगाता पाया गया तो उसका सामान जब्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​प्रशासन ने सभी स्थानीय व्यापारियों से त्यौहार के इस सीजन में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button