दीपावली से पहले हरिद्वार प्रशासन का सख्त एक्शन: सुल्तानपुर और लक्सर में मिठाइयों की दुकानों पर छापे 10 नमूने जांच के लिए भेजे
दीपावली से पहले हरिद्वार प्रशासन का सख्त एक्शन: सुल्तानपुर और लक्सर में मिठाइयों की दुकानों पर छापे 10 नमूने जांच के लिए भेजे

भारत आवाज़ (24*7)
हरिद्वार, 2 नवंबर आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हरिद्वार जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में गठित टीमों ने सुल्तानपुर लक्सर और कनखल क्षेत्रों में ताबड़तोड़ निरीक्षण किए।
गंदगी और एक्सपायरी डेट न मिलने पर नोटिस
अभियान के दौरान लक्सर में आजाद स्वीट्स और खाटू श्याम स्वीट्स के निर्माण कक्ष में भारी गंदगी पाई गई और मिठाइयों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी जिस पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा लक्ष्मी स्वीट्स को भी बिना आवश्यक तिथियों के मिठाइयां बेचने पर नोटिस थमाया गया। सुल्तानपुर की मिठाई इकाइयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डिब्बों और ट्रे पर लाइसेंस नंबर निर्माता का नाम और तिथियां अंकित करने के बाद ही बिक्री की जाए।
मोबाइल लैब में 78 खाद्य पदार्थों की जांच
जनपद में तैनात मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला ने मौके पर ही 78 खाद्य पदार्थों (दूध, तेल, मसाले और मिठाइयां) की जांच की। इनमें से 13 उत्पाद मानकों पर खरे नहीं उतरे जिन्हें मौके से हटवाया गया। साथ ही खाटू श्याम स्वीट्स से करीब 5 किलोग्राम खराब मिठाइयां नष्ट कराई गईं। कनखल के खन्ना स्वीट हाउस से चांदी के वर्क शर्मा दुग्ध भंडार से खोया और वृजवासी स्वीट्स से छैना का नमूना लेकर कुल 10 विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग का यह विशेष अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।




