गुरुकुल कांगड़ी विवि मामला: कुलसचिव से मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
गुरुकुल कांगड़ी विवि मामला: कुलसचिव से मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलसचिव के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें कुछ लोग कुलसचिव को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही कनखल थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुँचकर आरोपियों की शिनाख्त की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों—रजनीश भारद्वाज नरेंद्र मलिक ओमबीर सिंह और उमाशंकर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




