एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम, प्रतिबंधित तंबाकू की अवैध बिक्री पर लगेगी रोक: एडीएम जितेंद्र कुमार

हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम, प्रतिबंधित तंबाकू की अवैध बिक्री पर लगेगी रोक: एडीएम जितेंद्र कुमार

भारत आवाज़ (24*7

नशा मुक्ति केंद्रों का होगा संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जाएगा जायजा

 स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए आयोजित होंगी निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं

​हरिद्वार। जनपद को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म की बैठक ली। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

​बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में प्रतिबंधित तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों का स्वास्थ्य व संबंधित विभागों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि वहां उपलब्ध सुविधाओं और मानकों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

​स्कूलों में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा छात्रों के बीच नशा मुक्ति विषय पर निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए, जिससे जनसहभागिता के जरिए नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके।

​बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में डिप्टी जेलर प्रमोद भानु, पुलिस उपाधीक्षक संजय चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश, सहायक कृषि अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, डीसी हेल्थ रोहित यादव, डीसी जीएसटी दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, एसीएमओ डॉ. नमिता पंत और एएनटीएफ इंस्पेक्टर शांति कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button