एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र का आईजी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए कड़े निर्देश

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र का आईजी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए कड़े निर्देश

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने मेला कोर जोन में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की योजनाओं का धरातली निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आम दिनों और मुख्य स्नान पर्वों पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के हर की पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश व निकास मार्ग, होल्डिंग एरिया और भीड़ के अचानक दबाव की स्थिति में आपातकालीन एग्जिट प्लान की बारीकी से समीक्षा की।

​इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं एवं मानव जनित आपात स्थितियों—जैसे भगदड़, आगजनी, बम विस्फोट या आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए तैयार की गई विशेष कार्ययोजना का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने हर की पैड़ी से शुरुआत करते हुए मालवीय द्वीप, कांगड़ा द्वीप, अपर रोड और प्रशासनिक मार्ग से होते हुए चंडी चौक तक का पैदल भ्रमण कर भौगोलिक परिस्थितियों को समझा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

​इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (कुंभ मेला) राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (लाइन) वेदप्रकाश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) उमेश मलिक समेत कुंभ मेला पुलिस कार्यालय की तमाम शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button