उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में गूंजा युवाओं का हुनर युवा महोत्सव-2026 में चमके मेधावी
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में गूंजा युवाओं का हुनर युवा महोत्सव-2026 में चमके मेधावी

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार, 27 अक्टूबर: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित युवा महोत्सव-2026 में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने कड़ा मुकाबला करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिणामों पर नजर डालें
- नुक्कड़ नाटक: स्किरिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया।
- भाषण प्रतियोगिता: अमन दुबे ने अपने ओजस्वी भाषण से पहला स्थान प्राप्त किया।
- चित्रकला: शाश्वत की कलाकारी ने निर्णायकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- लोकनृत्य और लोकगीत: लोकनृत्य में किरण और लोकगीत में वंदना ने अपनी प्रस्तुति से पहला स्थान अपने नाम किया।
- कविता लेखन: अर्पणिता ने अपनी रचनात्मकता के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका मिनाक्षी सिंह, ब्लॉक कमांडर रामकुमार, ब्लॉक सरदार सुशील गिरि एवं बसंत कुमार, अंजलि श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक शांति बस-नायक और पीआरडी जवानों का विशेष सहयोग रहा।




