हरिद्वार: एनयूजेआई द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर समारोह आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
हरिद्वार: एनयूजेआई द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर समारोह आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) के तत्वावधान में हरिद्वार प्रैस क्लब सभागार में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के अवसर पर ‘विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी उपस्थित रहे।
गणेश शंकर विद्यार्थी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एनयूजेआई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी का अतिथियों द्वारा फूलमाला, शॉल, स्मृति चिन्ह, शंख और रुद्राक्ष की माला भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने पत्रकारों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों को अत्यंत सावधानी के साथ अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज की विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियाँ और भूमिका
मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद आज ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) एक बड़ा चैलेंज बनकर उभरा है। इसके बावजूद, मुख्यधारा की मीडिया और पत्रकार सभी पक्षों को परखकर ही खबर प्रकाशित करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं, इसलिए पत्रकारिता की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने विश्वास दिलाया कि संगठन एकजुट होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेगा और गणेश शंकर विद्यार्थी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र की एकता व अखंडता में योगदान देगा। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने भी अपने विचार रखे और कहा कि पत्रकार अपने पेशेवर दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया और सुनील दत्त पांडे ने भी अपने विचार साझा किए।
विशिष्ट सम्मान और गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट व अनुकरणीय योगदान देने वाली कई प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, आदेश त्यागी, विजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, गुलशन नैयर, आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, रजत चौहान, विशाल कुमार, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित मिश्रा, हरीश, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र गोदियाल, विकास झा, शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, चौधरी चरण सिंह, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, कांग्रेस नेत्री अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशी झा, वैद्य एमआर शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, मनू शिवपुरी, कमल जोशी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, कमल खड़का समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




