हरिद्वार में सीवर कार्यदाई संस्था की लापरवाही पर फूटा गुस्सा व्यापार मंडल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
हरिद्वार में सीवर कार्यदाई संस्था की लापरवाही पर फूटा गुस्सा व्यापार मंडल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सीवर निर्माण कार्य में हो रही घोर लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को सप्तऋषि पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को एक ज्ञापन सौंपते हुए, तीन दिन पूर्व उत्तरी हरिद्वार में हुए भीषण हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और भविष्य के लिए सुरक्षा मानकों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
लापरवाही से दांव पर लगी आमजन की जान
घटना से आक्रोशित वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। सीवर कार्यदाई संस्था के लापरवाह रवैये के कारण शहर की सड़कें मौत का कुआं बन चुकी हैं। इन खस्ताहाल और असुरक्षित सड़कों पर रोज स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं चोटिल हो रहे हैं। विभाग की इस लापरवाही से न सिर्फ आम जनता की जान जोखिम में है, बल्कि यह शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।
मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा मामला
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित युवक तुषार कपिल को न्याय नहीं मिला और लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान महंत भीम सैन (अध्यक्ष, धर्मशाला समिति), संदीप भट्ट (अध्यक्ष, कुमाऊँ संस्कृति सेवा समिति), भागीरथ प्रजापति (अध्यक्ष, गायत्री व्यापार मंडल), हरीश अरोड़ा (ऑटो यूनियन अध्यक्ष), रितेश वशिष्ठ (समाजसेवी), महामंत्री लाल जी यादव, महंत संजय, सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित, नितिन शर्मा, रवि नेगी और जुगल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




