एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार: रवि कश्यप की संदिग्ध मौत पर उबाल पथरी थाने का जोरदार घेराव; पुलिस ने दी दीपावली से पहले खुलासे की मोहलत

हरिद्वार: रवि कश्यप की संदिग्ध मौत पर उबाल पथरी थाने का जोरदार घेराव; पुलिस ने दी दीपावली से पहले खुलासे की मोहलत

भारत आवाज़ (24*7)

(टीटू कुमार) ​हरिद्वार / पथरी: रानी माजरा गांव निवासी स्व. रवि कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज पथरी थाने का कड़ा घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए मामले की उच्चस्तरीय पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जमकर हुंकार भरी।

​दिग्गज नेताओं ने दी चेतावनी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप ,एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के जिला महामंत्री मोहित चौधरी और उपाध्यक्ष सुनील कश्यप ने दो-ूक शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी। नेताओं ने कहा कि रवि कश्यप की मौत सामान्य नहीं है इसके पीछे छिपे सच को बाहर लाना ही होगा।

​थानाध्यक्ष का आश्वासन दी अल्टीमेटम

जन-आक्रोश और बढ़ते दबाव को भांपते हुए पथरी थाना अध्यक्ष ने शिष्टमंडल से वार्ता की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगामी दीपावली से पहले-से-पहले घटना से पर्दा उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​बड़ा आंदोलन छिड़ने की चेतावनी

संगठन और शोकसंतप्त पीड़ित परिवार ने दो टूक कह दिया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर न्याय नहीं मिला तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button