एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज चुनाव से पहले IAS-PCS अधिकारियों के तबादले तय!

उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज चुनाव से पहले IAS-PCS अधिकारियों के तबादले तय!

भारत आवाज़ (24*7)

(टीटू कुमार) ​देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रशासनिक महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शासन के गलियारों में तबादलों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है, जिससे प्रशासनिक अमले में हलचल बढ़ गई है।

​3 साल से जमे अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, संभावित तबादला सूची में कई IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। इसके तहत सबसे ज्यादा गाज उन अधिकारियों पर गिर सकती है जो पिछले तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही तैनाती पर जमे हुए हैं।

​ बड़े बदलाव:

  • ​जिला स्तर: जिलों में जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारी (SDM) स्तर पर फेरबदल की पूरी संभावना है।
  • ​शासन स्तर: सचिवालय स्तर पर भी कुछ प्रमुख अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है ताकि चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक कसावट को बेहतर बनाया जा सके।

​अभी आधिकारिक मुहर बाकी

हालांकि, प्रशासनिक गलियारों में इन चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन फिलहाल शासन स्तर पर इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इस संभावित सूची पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button