एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा सफर पर सीएम धामी ने की हरकी पैड़ी पर गंगा आरती हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले लिया मां गंगा का आशीर्वाद

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा सफर पर सीएम धामी ने की हरकी पैड़ी पर गंगा आरती हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले लिया मां गंगा का आशीर्वाद

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों का निरंतर और गौरवशाली सार्वजनिक सेवा सफर पूरा होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार की पावन हरकी पैड़ी पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां गंगा से पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

​गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी जिसके बाद से लगातार देश की सेवा करते हुए उन्होंने इस गौरवशाली मुकाम को हासिल किया है।

​हरिद्वार में आयोजित होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले हुए इस गंगा पूजन में तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने भी शिरकत की। सरकार की इस अनूठी पहल—जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं—का मुख्य उद्देश्य शासन को आम जनता के और करीब लाना और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है। इससे पहले 4 अक्टूबर को चम्पावत के बनबसा में भी ऐसी ही बैठक आयोजित की जा चुकी है जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल रही है।

Related Articles

Back to top button